{"_id":"6a76bf4e6a03ba6fb7045bba","slug":"video-jalandhar-police-freeze-illegal-properties-worth-rs-2448-lakh-in-drugs-case-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर पुलिस ने 24.48 लाख रुपये की अवैध संपत्तियां की फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पुलिस ने 24.48 लाख रुपये की अवैध संपत्तियां की फ्रीज
पंजाब सरकार की 'युद्ध नशों के विरुद्ध' मुहिम के तहत पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24,48,032 रुपये मूल्य की कथित अवैध संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों तथा एडीसीपी-2 राकेश कुमार यादव और एसीपी कैंट कुलविंदर सिंह की निगरानी में थाना सदर जालंधर पुलिस द्वारा की गई।
यह कार्रवाई 26 अप्रैल 2026 को दर्ज (धारा 21(C), 29 और 61, NDPS एक्ट केस से संबंधित है। इस मामले में पुलिस ने 1 किलो 883 ग्राम हेरोइन बरामद कर कुलविंदर सिंह निवासी गांव सैदूपुर (नकोदर) और जगदेव सिंह निवासी धर्मे दीआं चन्ना, महितपुर को गिरफ्तार किया था।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की वित्तीय जांच की, जिसमें सामने आया कि उन्होंने नशा तस्करी से अर्जित धन से संपत्तियां बनाई हैं। इसके आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया। फ्रीज की गई संपत्तियों में कुलविंदर सिंह के नाम एचडीएफसी बैंक खाते में 52,532 रुपये तथा जगदेव सिंह की पत्नी मनजीत कौर के नाम महितपुर स्थित एक रिहायशी मकान, जिसकी अनुमानित कीमत 23,95,500 रुपये है, शामिल हैं। दोनों संपत्तियों का कुल मूल्य 24,48,032 रुपए बताया गया है। पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर कानून के तहत सख्त शिकंजा कसा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।