{"_id":"6a76a141ec1212a1470ea896","slug":"accident-in-jalandhar-three-man-died-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में हादसा: 140 की रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत; सड़क पर गिरा एक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में हादसा: 140 की रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत; सड़क पर गिरा एक का शव
Sat, 08 Aug 2026 08:54 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:54 AM IST
सार
जालंधर में सुबह करीब छह बजे हाईवे पर खड़े एक कैंटर से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से जा टकराई। टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन युवकों की माैत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संंवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे बाईपास स्थित भगत सिंह कॉलोनी के पास हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क पर खड़े कैंटर में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 6:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी।
बताया गया कि हाईवे पर एक कैंटर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कैंटर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से जा रही थी। हादसे के बाद कार में बैठे दो युवकों के शव फ्रंट सीट में फंस गए, जबकि एक युवक का शव सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान अभी की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारू करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन