{"_id":"6a772af17e4c8665f00f41c7","slug":"video-police-raid-grand-spa-center-in-jalandhar-8-girls-and-4-young-men-detained-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: ग्रैंड स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, 8 लड़कियां और 4 युवक हिरासत में; स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलने की सूचना पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: ग्रैंड स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, 8 लड़कियां और 4 युवक हिरासत में; स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलने की सूचना पर कार्रवाई
जालंधर। महानगर जालंधर के थाना नंबर-7 के अंतर्गत गढ़ा रोड स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 8 से 10 लड़कियों और 4 से 6 युवकों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस को काफी समय से इलाके के कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां और देह व्यापार चलने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर पुलिस ने ग्रैंड स्पा सेंटर में दबिश दी। कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य स्पा सेंटरों में भी हलचल बढ़ गई है।
रेड को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार पुलिस आने वाले समय में अन्य संदिग्ध स्पा सेंटरों पर भी कार्रवाई कर सकती है। गढ़ा रोड पर स्थित कुछ अन्य स्पा सेंटरों पर भी पहले पुलिस दबिश दे चुकी है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर कुछ सेंटरों में अवैध गतिविधियां जारी रहने की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब इस कार्रवाई के बाद पुलिस की आगामी जांच और एक्शन पर सभी की नजरें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।