{"_id":"6a76d6cf319c5029aa022629","slug":"video-state-level-judo-championship-kicks-off-at-the-sports-complex-over-300-athletes-are-showcasing-their-prowess-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का आगाज, 300 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का आगाज, 300 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:42 PM IST
Link Copied
शिमला के इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में शनिवार को 36वीं सब जूनियर हिमाचल प्रदेश राज्य जूडो चैंपियनशिप 2026-27 का आगाज हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 300 से अधिक खिलाड़ी अलग अलग वर्गों में भाग ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य जूडो एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया कि शनिवार से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज हो गया है । प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अभिषेक जैन, प्रधान सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार ने किया। चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतिभा रविवार तक चलेगी। रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश स्टेट जूडो एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। इस दौरान एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चौहान और महासचिव सुरिंदर ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।