{"_id":"69a645bea007847be303d1f8","slug":"video-there-is-no-space-to-keep-feet-in-the-general-coach-passengers-have-entered-the-sleeper-and-ac-coaches-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जनरल कोच में पैर रखने की नहीं जगह, स्लीपर व एसी डिब्बे में घुसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल कोच में पैर रखने की नहीं जगह, स्लीपर व एसी डिब्बे में घुसे यात्री
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:51 AM IST
Link Copied
होली को देखते हुए सोमवार को प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनाें में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। जनरल कोच में जगह न मिलने पर यात्रियों ने स्लीपर से लेकर एसी थ्री कोच में चढ़ने की कोशिश की। जीआरपी व आरपीएफ ने एसी कोच से यात्रियों को उतारकर दूसरे कोच में पहुंचाया। इस बीच सीट को लेकर कहासुनी भी होती रही। प्लेटफार्म यात्रियों से खचाखच भरे रहे। दोपहर में आई बरौनी मेल को देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। जनरल कोच में जगह न मिलने पर यात्री स्लीपर डिब्बे में सवार हो गए। वहां पहले से आरक्षित सीट पर बैठे यात्रियों में विवाद होता रहा। लोग शौचालय से लेकर कोच के गेट तक खड़े होकर यात्रा करते रहे। वहीं, गोंडवाना, नांदेड़, झेलम, मालवा, साबरमती व कुशीनगर एक्सप्रेस में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ के कारण लोगों को कोच में चढ़ने से लेकर उतरने के लिए भी परेशान होना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।