{"_id":"69a6b860289a6d5b6b0ab1f3","slug":"video-former-minister-dr-kamal-gupta-on-haryana-budget-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: बजट से प्रदेश में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित सभी क्षेत्रों में विकास को मिलेगी रफ्तार : डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: बजट से प्रदेश में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित सभी क्षेत्रों में विकास को मिलेगी रफ्तार : डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत हरियाणा बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे दूरदर्शी, संतुलित और सर्वस्पर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि लगभग 2.23 लाख करोड़ का यह बजट किसान, युवा, महिला, कर्मचारी और व्यापारी सभी वर्गों की आकांक्षाओं को समाहित करता है।
उन्होंने कहा कि बजट में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 10.50 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
दादरी में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार ने लगभग 12 से 14 प्रतिशत बजट इंफ्रास्ट्रक्चर में खर्च किया है। कृषि सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत ढांचे के विस्तार जैसे प्रावधान प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाने की मजबूत नींव रखते हैं।
उन्होंने कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास की भावना को साकार करता है और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास पर विशेष बल देता है। ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और उद्योग क्षेत्रों में की गई घोषणाएं राज्य की दीर्घकालिक प्रगति का रोडमैप प्रस्तुत करती हैं।
विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि बजट में जिले को बहुआयामी विकास की महत्वपूर्ण सौगात मिली हैं। जैविक खेती करने वालों किसानों के लिए मंडी में अलग जगह सुनिश्चित की गई है जिससे कि जैविक खेती करने वाले किसान आसानी से अपनी उपज मंडी में बेच सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।