{"_id":"69a6bc1ebfe3726ed908d344","slug":"video-safe-holi-celebrated-with-tilak-and-flowers-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तिलक व फूलों से मनाई गई सुरक्षित होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तिलक व फूलों से मनाई गई सुरक्षित होली
नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के मार्गदर्शन में मंगलवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरों एवं आमजन को सुरक्षित होली मनाने का संदेश देने के उद्देश्य से तिलक एवं फूलों के साथ होली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने अस्पताल में आने वाले किशोरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को तिलक लगाकर एवं फूलों से स्वागत कर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि किशोर भारी एवं केमिकलयुक्त रंगों से दूर रहें ताकि त्वचा रोग, एलर्जी एवं आंखों से संबंधित समस्याओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का त्योहार है, जिसे सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ मनाया जाना चाहिए। बधाई देने के लिए फूलों एवं तिलक का प्रयोग एक बेहतर और स्वास्थ्यकर विकल्प है।
इस मौके पर नागरिक अस्पताल झज्जर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. गुरजीत सिद्धू ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम किशोरों को सकारात्मक संदेश देते हैं और उन्हें सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।