{"_id":"69a6bf1855017e3b600a52ae","slug":"video-electricity-corporation-distributed-subsidy-cheques-worth-rs-8-lakh-to-15-beneficiaries-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: बिजली निगम ने 15 लाभार्थियों को वितरित किए आठ लाख रुपये के सब्सिडी चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: बिजली निगम ने 15 लाभार्थियों को वितरित किए आठ लाख रुपये के सब्सिडी चेक
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत भिवानी सर्कल अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को 15 लाभार्थियों को निगम महाप्रबंधक विनोद पूनिया ने सब्सिडी के चेक वितरित किए। निगम की तरफ से अपने घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगवाने वाले लाभार्थियों को करीब आठ लाख रुपये की सब्सिडी जारी की गई है, जिसके चेक निगम महाप्रबंधक विनोद पूनिया की तरफ से जारी किए गए। इस मौके पर निगम महाप्रबंधक विनोद पूनिया ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाती है और जो अंतोदय परिवार हैं, उन्हें राज्य सरकार की तरफ से भी सब्सिडी मिलती है। जिसके माध्यम से करीब मुफ्त ही सोलर सिस्टम लग जाता है। विनोद पूनिया ने प्रति किलोवाट और इससे अधिक किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम लगाए जाने और उसके फायदे भी बताए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।