{"_id":"69a6e23ba41d6530980f4666","slug":"holi-colours-were-seen-along-with-traditional-colours-in-barmer-enthusiasm-prevailed-barmer-news-c-1-1-noi1403-4013570-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: बाड़मेर में होली पर परंपरा की झलक: नवविवाहित जोड़े और बच्चों की खास रस्मों ने बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: बाड़मेर में होली पर परंपरा की झलक: नवविवाहित जोड़े और बच्चों की खास रस्मों ने बढ़ाया उत्साह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 09:26 PM IST
Link Copied
बाड़मेर जिले में होली का पर्व इस बार रंगों के साथ-साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के कारण खास बना रहा। पूरे शहर में उत्साह का माहौल नजर आया। यहां होली के मौके पर नवविवाहित जोड़ों और छोटे बच्चों के लिए विशेष रस्में निभाई जाती हैं, जो इस पर्व को और भी खास बना देती हैं।
धुलंडी पर दूल्हा-दुल्हन की तरह सजे नवविवाहित और बच्चे
धुलंडी के दिन नवविवाहित जोड़े और छोटे बच्चे दूल्हा-दुल्हन की तरह सज-धजकर ढोल-नगाड़ों के साथ होली स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने पारंपरिक रस्में निभाईं। पूरा माहौल गीत-संगीत और खुशियों से भरा रहा।
छोटे बच्चों की ‘ढूंढ’ की रस्म का विशेष महत्व
स्थानीय पंडितों के अनुसार, पिछले साल या होली से पहले जन्मे छोटे बच्चों के लिए होली पर ‘ढूंढ’ की रस्म का खास महत्व होता है। धुलंडी के दिन परिवार के लोग ढोल-नगाड़ों के साथ गीत गाते हुए बच्चों को होली दहन स्थल तक लेकर जाते हैं। यहां बच्चों के चाचा उन्हें गोद में उठाकर होली की परिक्रमा करवाते हैं। मान्यता है कि इस रस्म से बच्चों को बुरी नजर, बीमारी और हर तरह की परेशानी से बचाव मिलता है।
नवविवाहित जोड़ों ने मांगी सुख-शांति की कामना
एक नवविवाहित युवक ने बताया कि उनकी हाल ही में शादी हुई है और शादी के बाद यह उनकी पहली होली है। परंपरा के अनुसार वे होली की पूजा और परिक्रमा करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पूजा कर उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की है।
शादी के बाद पहला बड़ा उत्सव माना जाता है होली
कैलाश जोशी ने बताया कि शादी के बाद नवविवाहित जोड़ों के लिए होली पहला बड़ा त्योहार होता है। इस दिन वे फिर से दूल्हा-दुल्हन की तरह तैयार होकर होली स्थल पर पूजा करने जाते हैं। उन्होंने कहा कि होली की अग्नि जीवन में नई ऊर्जा देती है। नव दंपति अग्नि से प्रार्थना करते हैं कि उनके जीवन में कोई दुख न आए और हमेशा शांति और प्रेम बना रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।