{"_id":"69a6b224b62c4e4269046fa7","slug":"video-mp-subhash-barala-in-hisar-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: तीसरी बिजली वितरण कंपनी बनने से किसानों को होगा सीधा फायदा: सांसद सुभाष बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: तीसरी बिजली वितरण कंपनी बनने से किसानों को होगा सीधा फायदा: सांसद सुभाष बराला
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 का प्रस्तुत बजट जनता की सलाह से बनाया गया है। जो हरियाणा को जल्द से जल्द विकसित बनाने के सपनों को साकार करेगा। यह बजट प्रदेश की जनता के सपनों को पूरा करने का संकल्प है।राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश में हरियाणा एग्री डिस्कॉम के नाम से एक तीसरी बिजली वितरण कंपनी बनाई जाएगी। जिससे किसानों को जल्द ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाएगी।
मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया से बातचीत में सुभाष बराला ने कहा कि हमारे 11 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की जीडीपी तीन गुणा हो गई है। वर्ष 2014-15 में जीडीपी 4 लाख 37 हजार 145 करोड़ रुपये थी। वर्ष 2025-26 में अनुमानित जीडीपी 13 लाख 67 हजार 769 करोड़ रुपये है। वर्ष 2025-26 में राज्य की अर्थव्यवस्था की अनुमानित वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत है। इसी तरह, प्रति व्यक्ति आय भी लगभग तीन गुणा हो गई है। राजस्व घाटा 0.87 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य है। जो प्रदेश की आर्थिक तरक्की का मजबूत संकेत है।
केवल महिलाओं व छात्राओं के लिए समर्पित 273 बसों की संख्या को बढ़ाकर 500 करने, अग्निवीरों को हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण देने, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 20 हजार गरीब परिवारों को पक्के मकानों के निर्माण हेतु 500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 23 हजार 154 नए मकान बनाए जाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों को मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, जिला उपाध्यक्ष सतीश सुरलिया, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।