{"_id":"69a6b14f6eb23630980fd84c","slug":"video-mp-dharmbir-singh-praised-haryana-govt-budget-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: बजट में कोई नया कर नही लगाने से हरियाणा के लोगों को मिली राहत : सांसद धर्मबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: बजट में कोई नया कर नही लगाने से हरियाणा के लोगों को मिली राहत : सांसद धर्मबीर सिंह
भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं बतौर वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में हरियाणा प्रदेश के नागरिकों पर कोई नया कर नहीं लगाया है, जो कि बहुत ही सराहनीय है। नया टैक्स न लगाने के साथ-साथ लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि बजट लोगों की राय लेकर तैयार किया गया है, जिसमें हर वर्ग का ख्याल रखा है। बजट में प्रदेश के विकास के लिए जरूरी सभी आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तेज गति से प्रदेश का विकास हो रहा है, उससे लगता है कि 2047 में हरियाणा प्रदेश देश में सबसे पहले विकसित प्रदेश होगा।
सांसद धर्मबीर सिंह स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के मद्देनजर हरियाणा के बजट में पहली बार प्राकृतिक/जैविक खेती करने वाले किसानों को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। इतना ही नहीं अलग से मंडियों निर्माण तथा जैविक व आर्गेनिक खेती की लैबोरेट्री में जांच व्यवस्था का भी प्रावधान किया गया है। प्राकृतिक व जैविक खेती की ब्रांडिंग के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि बजट में रखी गई है। उन्होंने कहा कि बजट में पहली बार 28 से 30 हजार करोड़ की अलग से की व्यवस्था है ताकि किसी भी कार्य की जरूरत पैदा होने पर इस राशि का इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग तथा वाटर लोगिंग के लिए वर्ल्ड बैंक व नाबार्ड से 4 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है, जिसका प्रयोग विशेष तौर पर बाढ़ नियंत्रण व नहरों के जीर्णोद्धार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीडीपी ग्रोथ को देखते हुए बीजेपी सरकार ने कम ऋण लिया है। कांग्रेस के समय में जहां यह जीडीपी के हिसाब से 2.88 प्रतिशत था, अब यह बीजेपी के समय में घटकर 2.65 रह गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लोगों की वार्षिक आय राष्ट्रीय औसत से भी ऊपर है, जो प्रदेश की उन्नति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गांवों में सरकारी संस्थाओं की दशा सुधारी जाएगी, जिसको बजट में शामिल किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।