{"_id":"69a6b2a8977c0258820086b4","slug":"video-former-cabinet-minister-devendra-babli-on-haryana-budget-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: ऐतिहासिक, विकासोन्मुखी और जनभागीदारी पर आधारित है हरियाणा का बजट: पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: ऐतिहासिक, विकासोन्मुखी और जनभागीदारी पर आधारित है हरियाणा का बजट: पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया गया बजट को ऐतिहासिक, विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी है। यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास की स्पष्ट दिशा, मजबूत आर्थिक प्रबंधन और जनभागीदारी का प्रमाण है। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने मंगलवार को बीजेपी जिला कार्यालय में आयोजित विशेष प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
बजट के विषय पर अपने विचार रखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के तहत सडक़ों, बिजली, पेयजल, डिजिटल सेवाओं और शहरी विकास परियोजनाओं को गति दी जाएगी।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि यह बजट हर वर्ग को समर्पित है। इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत 5 हजार किमी सड़क सुधार, 18 आरओबी व 12 आरयूबी निर्माण, 1 हजार नई बसें, 4 नए बस अड्डे तथा केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निकाय भूमि पर मालिकाना हक नीति लागू होगी। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3 नए साइबर पुलिस थाने, एटीएस का गुरुग्राम गठन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।