{"_id":"69a6b3f019e1fe08720187a8","slug":"video-shrimad-bhagwat-katha-begins-with-a-grand-kalash-yatra-at-renukaji-teerth-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेणुकाजी तीर्थ में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुकाजी तीर्थ में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
रेणुकाजी तीर्थ में निर्वाण आश्रम के संस्थापक संत शिरोमणि ब्रह्मलीन महात्मा सुंदरमणि निर्माण की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ ही भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व कलश यात्रा निर्वाण आश्रम से प्रारंभ होकर शांति संगम घाट, परिक्रमा मार्ग , सहस्रधारा, राम बावड़ी, रेणु मंच, परशुराम ताल व मंदिर परिसर से होते हुए पुण: आश्रम में पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भागवत पुराण के पवित्र ग्रंथ को पंडाल में स्थापित किया गया। कलश यात्रा की अगुवाई स्वयं आश्रम के संचालक एंव महंत महात्मा रेणेद्र मुनि ने की। ढोल नगाड़े, शंख घंटियाली व बैंड बाजे की मधुर धुनों के बीच निकाली गई कलश शोभायात्रा के चलते संपूर्ण रेणुका घाटी भक्ति रस में डूब गई। पहले दिन कथा व्यास आचार्य मोहन चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कलयुग में भागवत कथा ही एकमात्र ऐसा उपाय है जिससे दुखों को दूर किया जा सकता है। भागवत कथा का आयोजन 9 मार्च तक जारी रहेगा। जबकि 10 मार्च को महात्मा निर्माणजी की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य श्रद्धांजलि सभा के साथ संत समागम, सत्संग, भक्ति गीत संगीत के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाऐगा। कलशयात्रा के मौके पर अनेकों संत महात्माओं सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।