{"_id":"69a6af5c66c66a9ad703d29f","slug":"video-easi-died-of-a-heart-attack-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: ईएएसआई की हार्ट अटैक से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी थाना झज्जर में तैनात 46 वर्षीय ईएएसआई सुखबीर निवासी गांव झांझकलां, जिला जींद का हार्ट अटैक से निधन हो गया। घटना से पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि सुखबीर बादल ड्यूटी पर झज्जर में तैनात थे और सोमवार शाम वे बराही गांव में अपने दोस्त विकास के बेटे की की जन्मदिन पर गए थे। परिवार में खुशी का माहौल था। रात करीब साढ़े 8 बजे वे कमरे में सो गए थे। सुबह के समय 6 बजे जब उनके दोस्त संजय निवासी बराही चाय देने के लिए कमरे में पहुंचे और काफी आवाज लगाने के बावजूद जब सुखबीर नहीं उठे तो उन्हें संदेह हुआ। तुरंत अन्य साथियों को बुलाया गया। वे उन्हें लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक है। सुखबीर अपने पीछे चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी दो बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी हैं, जबकि दो बेटे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार और साथियों में गहरा शोक व्याप्त है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।