{"_id":"69a71c139d59f79e2d005a29","slug":"video-kanpur-dm-plays-holi-with-children-orphaned-by-covid-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कोविड में अनाथ हुए बच्चों संग डीएम ने खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कोविड में अनाथ हुए बच्चों संग डीएम ने खेली होली
कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों संग डीएम ने मंगलवार को होली खेली। होली की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपने आवास में बच्चों को आमंत्रित किया। बताया गया कि जनपद में योजना से कुल 22 बच्चे लाभान्वित हैं। इनमें से 10 बच्चे अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे जबकि शेष 12 बच्चों के घर पिचकारी, रंग, नए कपड़े और मिठाई सहित उपहार भिजवाए गए। डीएम और उनकी पत्नी रश्मि सिंह ने बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों से पढ़ाई की प्रगति पूछी। एक बच्चे ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई तो दूसरे ने इंजीनियर बनने का लक्ष्य बताया। जिलाधिकारी ने सभी को भरोसा दिलाया कि शिक्षा, मार्गदर्शन या अन्य किसी भी आवश्यकता में प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।