{"_id":"69a6c65ea9fe49b00a05c5e2","slug":"video-haridwar-grand-holi-milan-and-purnima-yagya-festival-celebrated-in-arya-samaj-bhel-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haridwar: आर्य समाज भेल में मनाया भव्य होली मिलन एवं पूर्णिमा यज्ञ उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: आर्य समाज भेल में मनाया भव्य होली मिलन एवं पूर्णिमा यज्ञ उत्सव
आर्य समाज भेल में आज होली के पावन अवसर पर एक भव्य फूलों की होली और पूर्णिमा यज्ञ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन आचार्य योगेन्द्र मेधावी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य श्री दीनदयाल जी रहे। यज्ञ के यजमान के रूप में राजेन्द्र कुमार चंदवानी, अर्चित चंदवानी, शिवम सैनी एवं विशाल सैनी ने सपरिवार आहुति प्रदान की।
इस अवसर पर BHEL के सदस्यों अतिरिक्त आर्य समाज ज्वालापुर, महिला आर्य समाज आर्य नगर तथा आर्य वानप्रस्थ ज्वालापुर सहित विभिन्न स्थानों से आए आर्य बंधुओं एवं बहनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस कार्यक्रम के लिए एक विशेष रूप से मिट्टी के एक विशाल यज्ञ कुंड का निर्माण किया गया और चारों ओर वेद मंत्रों के बोर्डों से एक भक्तिमय वातावरण बनाया गया l
कार्यक्रम में आर्य समाज भेल के प्रधान डॉ. बलवीर तलवार, मंत्री मदन सिंह, संरक्षक ओ पी बत्रा, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित राजवीर, विदित चंदवानी, ऋषिका चंदवानी, अनुकृति चंदवानी, श्री किशन कुमार चंदवानी, श्री अमरनाथ सैनी, श्री अशोक मानिकटाला, सूर्या विष्ट आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।