{"_id":"69a6c3417287a18d7c00b9b1","slug":"video-amritsar-police-arrested-bindu-a-fugitive-wanted-in-10-cases-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस की कार्रवाई: 10 मुकदमों में वांछित भगोड़ा बिंदू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस की कार्रवाई: 10 मुकदमों में वांछित भगोड़ा बिंदू गिरफ्तार
Ankesh Kumar
Updated Tue, 03 Mar 2026 04:47 PM IST
Link Copied
अमृतसर पुलिस के पीओ स्टाफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कई वर्षों से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पीओ स्टाफ के इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जी.पी.एस. भुल्लर, डीसीपी आर.पी.एस. सिद्धू और एसीपी हरमिंदर सिंह संधू के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार उर्फ बिंदू पुत्र जगीर सिंह निवासी एकता नगर, जहाजगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बिंदू के खिलाफ थाना मजीठा रोड और थाना मोहकमपुरा में दर्ज मारपीट और चोरी के मामलों में वर्ष 2019 से अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।
इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी होला मोहल्ला के संबंध में डेरा साहिब जाने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तड़के उसके घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यदि थोड़ी भी देरी होती तो आरोपी फरार हो सकता था।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि विजय कुमार उर्फ बिंदू के खिलाफ कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 8 मामलों में वह अदालत में पेश हो रहा था, जबकि दो गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था।
इस मौके पर हरीश कुमार ने युवाओं से अपील की कि वे अपराध और नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों की ओर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि कानून से कोई भी लंबे समय तक बच नहीं सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।