{"_id":"69a6c32ca9da1378170b2c8d","slug":"video-hpv-vaccine-launched-in-amritsar-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में एचपीवी वैक्सीन की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में एचपीवी वैक्सीन की शुरुआत
Ankesh Kumar
Updated Tue, 03 Mar 2026 04:47 PM IST
Link Copied
पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन अभियान की शुरुआत मंगलवार को सिविल अस्पताल अमृतसर से की गई। कार्यक्रम की अगुवाई सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने की।
डॉ. बाजाज ने बताया कि यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक सर्वाइकल कैंसर के मामलों में उल्लेखनीय कमी लाना है। इसके लिए जिलेभर में चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जाएगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रश्मि ने बताया कि इस टीकाकरण का पूरा रिकॉर्ड यू-विन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। 3 मार्च 2026 से इस वैक्सीन को नियमित टीकाकरण सूची में शामिल कर लिया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनीश कुमार, डिप्टी मेडिकल अधिकारी डॉ. प्रीतविन, जिला एमईआईओ अमरदीप सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।