{"_id":"69a6c6d6a9fe49b00a05c5e9","slug":"video-minister-krishnalal-panwar-on-haryana-budget-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: ऐतिहासिक बजट प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में होगा मील का पत्थर : कृष्णलाल पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: ऐतिहासिक बजट प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में होगा मील का पत्थर : कृष्णलाल पंवार
हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने वर्ष 2026-27 के राज्य बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज करार देते हुए कहा कि यह बजट ग्रामीण विकास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य को नई ऊर्जा देगा।
उन्होंने मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित मीडिया से रूबरू होकर इसकी जानकारी दी। शहरी विधायक प्रमोद विज ने भी बजट को पानीपत के लिए बेहतर बताया।
पंचायत मंत्री पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ 17 लाख रुपये का बजट पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से 10.28 प्रतिशत अधिक है, जो प्रदेश की मजबूत आर्थिक स्थिति और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और उसी संकल्प के अनुरूप हरियाणा विजन-2047 के तहत प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
ग्रामीण विकास को मिली नई उड़ान मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के बजट में 22.88 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि इससे गांवों में सडक़, पेयजल, स्वच्छता, डिजिटल कनेक्टिविटी और सामुदायिक ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। मजबूत गांव, समृद्ध हरियाणा के विजन के तहत पंचायतों को अधिक अधिकार और संसाधन प्रदान किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि मनरेगा को अब ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण’ के रूप में लागू किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 125 दिन रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए 610 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है। एक हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों की कच्ची फिरनियों को पक्का करने का अभियान तेज़ी से जारी है। अब तक 717 फिरनियां 318 करोड़ रुपये की लागत से पक्की की जा चुकी हैं। साथ ही ग्राम पंचायत भूमि पर सोलर फार्म स्थापित करने की अभिनव पायलट परियोजना भी प्रारंभ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।