सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Five people including owner of brick kiln arrested in connection with fake extortion call in Barnala

Barnala: फर्जी एक्सटॉर्शन कॉल और ईंट भट्ठे पर फायरिंग की साजिश का पर्दाफाश, भट्ठा मालिक समेत पांच गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

बरनाला पुलिस ने एक अनोखे मामले का पर्दाफाश करते हुए फर्जी एक्सटॉर्शन कॉल (जबरदस्ती पैसे मांगने) और ईंट भट्ठे पर फायरिंग की साजिश रचने के आरोप में भट्ठा मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Five people including owner of brick kiln arrested in connection with fake extortion call in Barnala
पुलिस हिरासत में पांचों आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरनाला पुलिस ने एक अनोखे मामले का पर्दाफाश करते हुए फर्जी एक्सटॉर्शन कॉल (जबरदस्ती पैसे मांगने) और ईंट भट्ठे पर फायरिंग की साजिश रचने के आरोप में भट्ठा मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक इनोवा कार, .315 बोर का पिस्तौल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
Trending Videos


एसएसपी बरनाला ने बताया कि कुछ दिन पहले ईंट भट्ठा मालिक शिवम मित्तल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि उसे अज्ञात व्यक्तियों की ओर से एक्सटॉर्शन से संबंधित धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद बरनाला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली कि यह पूरी साजिश खुद शिकायतकर्ता शिवम मित्तल (30) ने अपने ड्राइवर परमजीत, गुरप्रीत और अन्य साथियों के साथ मिलकर रची थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि योजना के तहत पहले पुर्तगाल के नंबर से पांच ऑडियो रिकॉर्डेड धमकी भरे संदेश भेजे गए, ताकि इलाके में भय का माहौल बनाया जा सके। इसके बाद 7 मार्च को ईंट भट्ठे पर फायरिंग करवाने की योजना बनाई गई थी, जिससे ऐसा प्रतीत हो कि किसी व्यापारी को गैंगस्टरों की ओर से धमकाया जा रहा है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के दौरान पूरे षड्यंत्र का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने बाकी आरोपियों को भाई रूपा निवासी कुलवंत और कमलप्रीत को भी काबू कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी शिवम मित्तल इस पूरे घटनाक्रम के जरिए सुर्खियां बटोरना चाहता था और पुलिस को भी गुमराह किया जा रहा था। 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। फिलहाल पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लाया गया और साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले के पीछे किसी प्रकार का आर्थिक विवाद तो कारण नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed