{"_id":"69aeb0b7d8d941eeec0b841b","slug":"there-is-an-allegation-of-grabbing-nine-crores-by-selling-the-land-purchased-in-partnership-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145881-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: साझेदारी में खरीदी जमीन बेचकर नौ करोड़ हड़पने का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: साझेदारी में खरीदी जमीन बेचकर नौ करोड़ हड़पने का है आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। प्रॉपर्टी में साझेदारी के नाम पर जमीन बेचने और हिस्से की करीब नौ करोड़ की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शहर के एक दंपती ने अपने मैनेजर और अन्य लोगों के साथ मिलकर करोड़ों रुपये की जमीन बेच दी और निवेशक को उसका हिस्सा नहीं दिया। सिडकुल पुलिस ने अदालत के आदेश पर आशीष विरमानी, मानसी विरमानी निवासी मॉडल कॉलोनी, अनमोल अनेजा, राणा और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
para_count-1
para_count-1 पुलिस के अनुसार, रतन कुमार पांडेय निवासी जौनपुर यूपी हाल फेस-3 शिवालिक नगर ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि आशीष विरमानी और उनकी पत्नी मानसी विरमानी निवासी मॉडल कॉलोनी ज्वालापुर से उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों ने खुद को प्रॉपर्टी का काम करने वाला बताते हुए जमीन खरीदने में साझेदारी का प्रस्ताव रखा। भरोसे बनने पर जमीन खरीदने के लिए पैसे लगाए। para_count-1
para_count-2 आरोप है कि उत्तराखंड के भूमि कानून का हवाला देकर कहा कि बाहरी व्यक्ति होने के कारण ज्यादा जमीन सीधे उनके नाम नहीं खरीदी जा सकती, इसलिए जमीन मानसी विरमानी के नाम से खरीदी जाएगी। बाद में आधा हिस्सा उन्हें दे देंगे। 19 जनवरी 2021 को एक समझौता भी किया, जिसमें दोनों पक्षों की बराबर हिस्सेदारी तय हुई थी। इसके बाद सिडकुल क्षेत्र में करीब 30 बीघा जमीन और राजा बिस्कुट चौक के सामने करीब ढाई एकड़ व्यावसायिक जमीन में संयुक्त रूप से निवेश किया। para_count-2
para_count-3 आरोप है कि बाद में यह जमीन करीब 18 करोड़ रुपये में बेच दी। इसमें उसकी आधी हिस्सेदारी करीब नौ करोड़ बनती थी। जब अपना हिस्सा मांगा तो पति-पत्नी ने सलेमपुर क्षेत्र के आईपी-2 में 850 वर्गमीटर का एक प्लॉट देने की बात कही और बाकी रकम जल्द देने का आश्वासन दिया। para_count-3
para_count-4 आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी रकम नहीं दी। बीती 30 जनवरी को उन्हें पता चला कि जिस प्लॉट को उनके हिस्से में दिखाया था, उस पर भी कब्जा करने की नीयत से जेसीबी से नींव की खुदाई कराई जा रही है। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
para_count-4
Trending Videos
para_count-0