{"_id":"69b0139cfd52b2b8f506b2f4","slug":"the-district-judge-flagged-off-the-van-which-will-travel-to-villages-to-create-legal-awareness-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-611-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: विधिक जागरूकता के लिए गांवों में घूमेगी वैन, जिला जज ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: विधिक जागरूकता के लिए गांवों में घूमेगी वैन, जिला जज ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनाबाद। जिले के गांव गली घूमकर जागरूकता वैन लोगों को न्यायिक सेवाओं के प्रति जागरूक करेगी। इसको जिला जज नरेंद्र दत्त ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर यह अभियान चलाया जा रहा है। मोबाइल वैन विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।
जिला जज नरेंद्र दत्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम की बेहद आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वादकारियों को उनके अधिकार और न्यायिक प्रक्रियाओं की सरलता के बारे में जानकारी होना अनिवार्य है। इस अभियान के जरिए दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता मिल सकेगी। इसमें सर्वोच्च न्यायालय की ओर से संचालित राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह के अलावा न्यायिक अधिकारी प्राधिकरण के पैनल और मीडिएटर अधिवक्ता के अलावा कई पीएलवी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
14 मार्च को आयोजित होगी लोक अदालत
प्रभारी सचिव/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ज्योति बाला ने बताया कि मोबाइल वैन के माध्यम से 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत और स्थायी लोक अदालत के बारे में भी जनता को जानकारी दी जाएगी। भ्रमण के दौरान वैन में तैनात पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर और अधिकार मित्र मौके पर ही जनता को विधिक जानकारी देंगे। इसमें राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 15100 और ‘एक मुट्ठी आसमान’ जैसे जागरूकता संदेशों का प्रचार करेंगे।
Trending Videos