{"_id":"69b26c502f68391ea309959b","slug":"young-man-committed-suicide-along-with-his-mother-and-uncle-after-threatened-to-be-implicated-under-sc-st-act-2026-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: मां की गोद में बेटे का सिर, चाय पी थी, सल्फास से तड़पने पर ब्लेड से काटीं नसें; सामूहिक सुसाइड में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मां की गोद में बेटे का सिर, चाय पी थी, सल्फास से तड़पने पर ब्लेड से काटीं नसें; सामूहिक सुसाइड में खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:42 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में सामूहिक खुदकुशी का मामला सामने आया है। यहां एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी पर युवक ने मां और चाचा संग जान दे दी। बंद कमरे से मां-बेटे के शव मिले हैं, जबकि घायल चाचा ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अधिवक्ता हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
1 of 16
fatehpur mass suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लखनऊ बाईपास रोड पर चौफेरवा के पास एक कमरे में मां और बेटे के बुधवार शाम खून से लथपथ शव मिले। कुछ दूरी पर चाचा लहूलुहान हालत में पड़ा था। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी भी रास्ते में सांसें थम गई। एएसपी व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
जांच में पुलिस को बेटे का एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार बताया गया है। इसमें लिखा है कि एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी पर चाचा और मम्मी के साथ मजबूर होकर यह फैसला ले रहा हूं। मामले में देर रात पुलिस ने एक अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया।
इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में वकील थाने पहुंच गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइनटोला निवासी सुशील श्रीवास्तव ने करीब चार साल पहले पैतृक घर बेच दिया था। इसके बाद वह लखनऊ बाईपास पर एनटीपीसी प्लांट चौफेरवा के पास मकान बनवाकर करीब तीन साल से रह रहे थे।
परिवार में सुशील की पत्नी सुशीला श्रीवास्तव (55), पुत्र अमर श्रीवास्तव (29), भाई सुनील श्रीवास्तव (50) थे। घर में किराने की दुकान भी थी। चाचा-भतीजे किराने के सामान की सप्लाई का काम भी करते थे। सुशील शहर के पीरनपुर में रहने वाली पुत्री दीपिका श्रीवास्तव पत्नी अनमोल के घर दोपहर को गए थे। जहां से दीपिका के फोन से करीब दो बजे बेटे को फोन किया। घंटी जाती रही लेकिन, फोन नहीं उठा। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। सुशील शाम पांच बजे घर पहुंचे। गेट न खुलने पर वह पड़ोसी कोटेदार जयनारायण के घर की छत से घर में पहुंचे।
खिड़की से देखा तो कमरे में खून फैला हुआ था और पत्नी, बेटे के शव पड़े थे। पास ही कुर्सी के सहारे सुनील बैठा था। सुनील की सांस चलती होने पर पड़ोसी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल पर ब्लेड और सल्फास का एक पाठच खुला पड़ा मिला है। मां और बेटे के गर्दन व हाथ पर कट के निशान थे। डॉक्टर ने बताया कि सुनील के एक हाथ की नस और गर्दन आधी कटी हुई थी। तीनों ने सल्फास खाया है।
4 of 16
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्ज के दबाव में कई साल से छिपकर रह रहा था परिवार
फतेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास स्थित मकान में रहने वाले सुशील श्रीवास्तव के मकान में हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच में काफी हद तक हालात साफ हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता लगेगा कि किसने जहर खाया और किसकी मौत ब्लेड के हमले से हुई है।
विज्ञापन
5 of 16
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर में शाम को अचानक घर में सामूहिक हत्याकांड की खबर फैल गई। लोगों की भीड़ जुटने लगी। परिवार नई जगह पर कुछ साल पहले बसा है। इससे परिवार का स्थानीय लोगों से जुड़ाव नहीं था। मूलरूप से परिवार का जुड़ाव मुराइनटोला से है। परिवार का इकलौता बेटा अमर श्रीवास्तव सीधे और सरल स्वभाव का था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।