सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur RSS prepares for major changes provinces will become divisions and regions will become states

मिशन शताब्दी: RSS की संगठनात्मक संरचना में बड़े बदलाव की तैयारी, अब प्रांत बनेंगे संभाग और क्षेत्र होगा राज्य

पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 12 Mar 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: आरएसएस  हरियाणा प्रतिनिधि सभा के बाद अपने सांगठनिक पदों और क्षेत्रों का स्वरूप बदल देगा। कानपुर प्रांत दो संभागों में बंटेगा और क्षेत्र इकाइयां राज्य इकाई में तब्दील होंगी।

Kanpur RSS prepares for major changes provinces will become divisions and regions will become states
आरएसएस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की संगठनात्मक सरंचना 15 मार्च से बदलने की तैयारी है। यह घोषणा 13 मार्च से हरियाणा में होने वाली संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के तुरंत बाद हो जाएगी। इस बदलाव में प्रांत और क्षेत्र की जगह प्रांत को संभाग और क्षेत्र इकाई को राज्य इकाई में बदलने की तैयारी है। ऐसे में प्रांत प्रचारक और क्षेत्र प्रचारक का पद की जगह अब संभाग प्रचारक और राज्य प्रचारक कहा जाएगा। उदाहरण के ताैर पर कानपुर प्रांत जिसमें झांसी तक का क्षेत्र आता है।

Trending Videos

अब उसे दो भागों में बांटकर कानपुर संभाग और झांसी संभाग कर दिया जाएगा। झांसी संभाग में बुंदेलखंड के जिलों को रखा जाएगा। इसी तरह वर्तमान में क्षेत्र की तीन इकाईयां हैं, पूर्वी क्षेत्र, पश्चिमी क्षेत्र और उत्तराखंड क्षेत्र। अब इन तीनों को मिलाकर एक कर दिया जाएगा। राज्य प्रचारक इन तीनों का प्रमुख होगा। प्रतिनिधि सभा की इस बैठक में शामिल होने के लिए संघ के सभी प्रांत स्तरीय पदाधिकारियों को हरियाणा बुलाया गया है। कानपुर से प्रांत प्रचारक, प्रांत संघ चालक, प्रांच प्रचारक प्रमुख, सह प्रांत प्रचारक सहित ऐसे सभी पदाधिकारी बुधवार को शहर से सभा में शामिल होने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय के बाद किया जा रहा है बदलाव
बताया जा रहा है कि इस सभा में दो दिनों तक कई सत्र होने के बाद 15 मार्च को पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर राष्ट्रीय स्तर पर उनके स्थान और पद परिवर्तन के संबंध में जानकारी दी जाएगी। संघ की संरचना में यह बदलाव लंबे समय के बाद किया जा रहा है। शताब्दी वर्ष में इस बदलाव को संघ से ज्यादा-ज्यादा लोगों को जोड़ने और उनके बीच पकड़ बनाने की दिशा में उचित कहा जा रहा है। करीब पांच महीने पहले कानपुर आए सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संघ पदाधिकारियों से इस तरह के बदलाव के लिए तैयार रहने को कहा था।

भाजपा जिला इकाइयों से पहले संघ में परिवर्तन की तैयारी
भाजपा की क्षेत्रीय इकाई और जिला इकाइयों में बदलाव की प्रक्रिया चल ही रही थी कि संघ की संरचना और पदाधिकारियों के बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हालांकि इस पर लंबे समय से काम चल रहा था। भाजपा के जिला इकाइयों की कार्यकारिणी में बदलाव के लिए सभी जिला पर्यवेक्षकों की ओर से कार्यकारिणी में रखे जाने वाले नाम की सूची पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन के पास जमा कर दिया है लेकिन प्रदेश संगठन मंत्री क्याेंकि संघ का ही अगं होते हैं, ऐसे में उन्हें भी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में आमंत्रित किया गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि जिलाें की कार्यकारिणी की सूची 15 मार्च के बाद जारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed