सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five machines at two recycling plants sealed for air pollution

Haridwar News: वायु प्रदूषण करने पर दो रिसाइक्लिंग प्लांट की पांच मशीनें सील

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 11 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Five machines at two recycling plants sealed for air pollution
विज्ञापन
- डीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की कार्रवाई
Trending Videos

हरिद्वार। वायु प्रदूषण करने पर दो रिसाइक्लिंग प्लांट की पांच मशीनें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सील कर दी गई हैं। डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इससे प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
शिव गंगा विहार सोसायटी दादूपुर गोविंदपुर बहादराबाद की ओर से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाले जन सुनवाई कार्यक्रम में शिकायत की गई थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित प्लास्टिक कूड़े की रिसाइक्लिंग इकाइयों से दुर्गंध और वायु प्रदूषण हो रहा है। इस कारण काॅलोनी के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत पर डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डाॅ. राजेंद्र सिंह और सहायक वैज्ञानिक सुनील डबराल की ओर से रिसाइक्लिंग प्लांट पर छापा मारा गया। निरीक्षण में अवैध रूप से संचालित दो प्लास्टिक रिसाइक्लिंग इकाइयों की पांच मशीनों को सील किया गया। मशीनों से प्लास्टिक कूड़े से प्लास्टिक के गुल्ले बनाए जाते हैं जिनसे दुर्गंध के साथ-साथ अत्याधिक मात्रा में धुआं निकलता है। इस कारण वायु प्रदूषण होता है। टीम की ओर से क्षेत्र में स्थित प्लास्टिक के गोदामों का भी निरीक्षण किया गया। प्लास्टिक गोदामों में सामान्य रूप से विभिन्न प्रकार के प्लास्टिक कूड़े को अलग-अलग कर रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाता है। प्लास्टिक के गोदामों में प्लास्टिक का दाना और प्लास्टिक का गुल्ला बनाने की मशीन नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह का कहना हहै कि दादूपुर गोविंदुपुर और आस-पास के क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित प्लास्टिक रिसाइक्लिंग उद्योगों का औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि, वायु प्रदूषण को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed