सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   27 suspects arrested from Ganga Ghats under Operation Kalanemi

Haridwar News: ऑपरेशन कालनेमि के तहत गंगा घाटों से 27 संदिग्ध गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
27 suspects arrested from Ganga Ghats under Operation Kalanemi
विज्ञापन
हरिद्वार। ऑपरेशन कालनेमि के तहत नगर कोतवाली क्षेत्र में हरकी पैड़ी, सर्वानंद घाट और आसपास अभियान चलाकर 27 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। सभी साधु के वेष में घूम रहे थे। पुलिस ने शांतिभंग में सभी का चालान कर दिया।
Trending Videos

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि घाटों पर चेकिंग के दौरान कई ऐसे लोग मिले जो साधु या धार्मिक वेशभूषा में थे, लेकिन उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं था और उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में अजय कुमार, संतराम, झब्बू, वीरचंद गुप्ता, राजेंद्र चौधरी, चंद्र पाल, बृजमोहन सिंह, रामबाबू, विकास कुमार, आनंद तिवारी, देमन दास, हरिपदो संन्यासी, पवन कुमार, सुरेश कुमार, प्रकाश हरिजन, रामचंदर, मुकेश कुमार, रोहन लाल, दिनेश सिंह, चंदर पासवान, रविंद्र गिरी, फेरे राम, सरजू दास, अजय शर्मा वशिष्ठ, पागलपुरी, आनंद प्रकाश मिश्रा और नेबू लाल शामिल हैं। सभी लोगों के फिंगर प्रिंट लेकर उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed