सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Contractor threatens to kill in house construction dispute

Haridwar News: मकान निर्माण के विवाद में ठेकेदार ने दी हत्या की धमकी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Contractor threatens to kill in house construction dispute
विज्ञापन
हरिद्वार। सुमननगर क्षेत्र में मकान निर्माण को लेकर ठेकेदार और प्लॉट मालिक के बीच विवाद बढ़ गया। प्लॉट के मालिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

गढमिरकपुर सोनीपत, हरियाणा निवासी ओमपाल ने बताया कि एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि सुमननगर स्थित अपने प्लॉट पर मकान निर्माण के लिए 14 अक्तूबर 2025 को ठेकेदार से अनुबंध किया था। आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के लिए अब तक छह लाख 30 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि अनुबंध के अनुसार मकान 15 दिसंबर 2025 तक पूरा होना था। 11 फरवरी की शाम ठेकेदार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और अतिरिक्त रकम न देने पर जान से मारने व मकान को क्षतिग्रस्त करने की धमकी दी। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed