सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of threatening to kill and firing arrested

Shahjahanpur News: जान से मारने की धमकी व फायरिंग के आरोपी को पकड़ा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to kill and firing arrested
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने रविवार रात सुभाषनगर रेलवे फाटक के पास से जान से मारने की धमकी व फायरिंग के आरोपी नवनीत सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए।
Trending Videos

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी निवासी अजय गुप्ता ने कॉलोनी के नवनीत सक्सेना समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि होली के दिन पूर्वाह्न 11 बजे परिवार वाले अपने घर में मौजूद थे। आरोप है कि नवनीत अपने परिजनों के साथ गेट पर आकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। रविवार की रात आरोपी नवनीत सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed