{"_id":"69b148d9bdcba7ad3508c791","slug":"car-hit-a-tree-and-overturned-into-a-ditch-after-a-tire-burst-on-the-highway-in-shahjahanpur-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: हाईवे पर टायर फटने से कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: हाईवे पर टायर फटने से कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, बाल-बाल बचा चालक
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 04:20 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित गांव बिलहरी मोड़ के पास बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे शाहजहांपुर की ओर जा रही कार का पिछला टायर फट गया। इससे अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया।
अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव धवारसी निवासी तस्नीम अहमद अपनी कार से किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। बिलहरी मोड़ के पास अचानक कार का पिछला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई फिर खाई में जा पलटी।
हादसे के बाद मौके पर शोर-शराबा सुनकर उधर से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक को बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।