Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Jhansi: Accused in Satish Shrivas murder case arrested by police, CO Jitendra Singh giving information about the case.
{"_id":"69b0d398de0dee0ca1084c82","slug":"video-jhansi-accused-in-satish-shrivas-murder-case-arrested-by-police-co-jitendra-singh-giving-information-about-the-case-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: पुलिस के हत्थे चढ़े सतीश श्रीवास हत्याकांड के आरोपी, मामले की जानकारी देते सीओ जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पुलिस के हत्थे चढ़े सतीश श्रीवास हत्याकांड के आरोपी, मामले की जानकारी देते सीओ जितेंद्र सिंह
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:59 AM IST
Link Copied
सोमवार की रात पुलिस क्षेत्राधिकार जितेंद्र सिंह को सूचना मिली कि सतीश श्रीवास की हत्या के आरोपी अवैध हथियारों के साथ झांसी हाईवे की ओर से मप्र भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस की दो टीमें गठित कर रानीपुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास जाल बिछाया गया। देर रात एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने मोटरसाइकिल तेज कर दी और कच्ची नहर की पटरी की तरफ भागने लगे। संतुलन बिगड़ने के कारण मोटरसाइकिल गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज के कान के पास से निकल गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आवास विकास काशीराम कॉलोनी निवासी महफूज पठान, मेहराज पठान व धनुषधारी मंदिर के पास नदी पार कटरा नईबस्ती निवासी अर्जुन उर्फ छोटू सोनकर बताए। पकड़े गए आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।