बरात में बवाल: डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, लोहे की सरिया से किया हमला, 11 बराती घायल
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में मंगलवार रात एक बरात के दौरान बवाल हो गया। डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने बरातियों पर हमला कर दिया, जिससे 11 बराती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास बने एक बरातघर में मंगलवार रात बरात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिए। आरोप है कि कुछ लोगों ने लोहे की सरिया से हमला कर दिया। इससे 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी तिलहर पहुंचाया, जहां से आठ लोगों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बरेली जिले के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव ढंढरुआ निवासी अखिलेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात प्रभात आर्य की बरात मैरिज लॉन में आई थी। बरात में डीजे पर डांस के दौरान युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि रात करीब 1:30 बजे गांव के ही करीब छह नामजद और कई अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और बरातियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- कोहरे का कहर: शाहजहांपुर में हाईवे पर रोडवेज बस और कार की भीषण भिड़ंत, लखीमपुर के तीन युवकों की मौत
सरिया और डंडों से किया हमला
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लोहे की सरिया और डंडों से हमला कर दिया, जिससे बराती जसवीर, जगबीर, दुर्वेश, अखिलेश, कालीचरन, रामू, पुष्पेंद्र, पवन, निखिल, विपिन और रजनीश घायल हो गए। घटना से मैरिज लॉन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी तिलहर भिजवाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आठ घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और घायलों के परिजनों से जानकारी ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.