सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two new townships will be developed in Bareilly

UP News: बरेली में विकसित होंगी दो नई टाउनशिप, 12 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में दो नई टाउनशिप विकसित की जाएंगी। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। बीडीए को नई टाउनशिप विकसित करने के लिए 150 करोड़ रुपये आंवटित किए गए हैं। 

Two new townships will be developed in Bareilly
बीडीए दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीएम शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) को दो नई टाउनशिप विकसित करने के लिए शासन ने 150 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। बीडीए इसके लिए 12 गांवों की भूमि का अधिग्रहण करेगा। योजना साकार होने से आवासीय संकट से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Trending Videos
para_count-0

para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत आठ शहरों को 425 करोड़ रुपये जारी करने का निर्णय लिया है। इसमें बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के हाथ सबसे बड़ा हिस्सा लगा है। कैबिनेट से मिली मंजूरी के बाद अब बीडीए दोनों टाउनशिप के लिए जमीन की व्यवस्था करने की प्रक्रिया तेज करेगा।  para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 इन गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण  para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 योजना के तहत आसपुर, खूबचंद, अडूपुरा, जागीर, अहिलादपुर, बरकापुर, कुम्हरा, कलापुर, मोहरनियां, नवदिया, कुर्मियांन और हरहरपुर आदि गांवों की भूमि ली जानी है। शासन से मिली यह धनराशि प्राधिकरण को अधिकतम 20 साल के लिए दी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य नए शहर को बसाने के लिए जमीन जुटाने में आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर करना है। इन टाउनशिप के विकसित होने से न केवल शहर का दायरा बढ़ेगा, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से लैस सुनियोजित आवासीय विकल्प भी उपलब्ध होंगे।

para_count-2
0

आवास विकास परिषद को योजना में किया गया शामिल
आवास विकास परिषद को भी इस योजना में शामिल किया गया है, लेकिन शहर को मिला भारी-भरकम बजट शहर के बढ़ते औद्योगिक और आवासीय महत्व को बताता है। बीडीए अब इन चिह्नित गांवों में सर्वे और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुट गया है, ताकि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली इस योजना को धरातल पर उतारा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed