सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   three youths dies as Roadways bus and car collide due to fog on highway in Shahjahanpur

कोहरे का कहर: शाहजहांपुर में हाईवे पर रोडवेज बस और कार की भीषण भिड़ंत, लखीमपुर के तीन युवकों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र में बुधवार सुबह कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर रोडवेज बस और कार की टक्कर होने से तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। 

three youths dies as Roadways bus and car collide due to fog on highway in Shahjahanpur
रोडवेज बस में घुस गई थी कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। बरेली फर्रुखाबाद हाईवे पर सुगसुगी मोड़ से पहले रोडवेज बस और कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 30 वर्षीय अरुण, 32 वर्षीय ऋषभ और 30 वर्षीय संजय की मौत हो गई। तीन युवक लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के मुड़ा खालसा अमीन नगर के निवासी थे। दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Trending Videos

मौके पर ही तीनों युवकों की मौत 
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब सात बजे बरेली डिपो की रोडवेज बस और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार अरुण, ऋषभ और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनिल  और गौरव निवासी मूड़ा भाई छतौनिया, थाना हैदराबाद, जिला लखीमपुर खीरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग पर यातायात रहा प्रभावित 
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया है कि सुबह के वक्त घना कोहरा था। आशंका है। कोहरे के कारण ही हादसा होने की आशंका जताई गई है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कारवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed