सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The mutilated body of an old woman was found in the bushes on the river bank

Lakhimpur Kheri News: नदी किनारे झाड़ियों में मिला वृद्धा का क्षत-विक्षत शव

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The mutilated body of an old woman was found in the bushes on the river bank
विज्ञापन
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के जुम्मनपुरवा गांव निवासी तकदीरा (70) पत्नी सत्तार का क्षत-विक्षत शव नदी किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही तकदीरा करीब दस दिन से लापता थीं।
Trending Videos
para_count-0

para_count-1 परिजनों के अनुसार, तकदीरा बीते सोमवार को घर से निकल गई थीं और इसके बाद नहीं लौटीं। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। para_count-1
para_count-1 सोमवार को गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों के पास बदबू आने पर ग्रामीणों ने आसपास तलाश की। इस दौरान रेत के ढेर के पास झाड़ियों में एक वृद्धा का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पहचान होने पर पता चला कि शव तकदीरा का है। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 सूचना मिलने पर सीओ शिवम कुमार और प्रभारी कोतवाल दिनेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया। para_count-2
para_count-3
अपराध निरीक्षक दिनेश तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
para_count-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed