सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur robbery in broad daylight Police investigation arrived

Bihar: यहां जर्दा व्यवसायी के साथ दिनदहाड़े चार लाख से अधिक की लूट, नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दिया अंजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में दिनदहाड़े हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने जर्दा व्यवसायी की एजेंसी में घुसकर करीब साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

samastipur robbery in broad daylight Police investigation arrived
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर शहर में दिनदहाड़े जर्दा व्यवसायी से बड़ी लूट की घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में नकाबपोश और हथियारबंद अपराधियों ने एक एजेंसी में घुसकर करीब साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, यह घटना राहुल इंटरप्राइजेज एजेंसी में हुई। एजेंसी के मालिक राहुल ने बताया कि तीन की संख्या में नकाबपोश और हथियारबंद अपराधी अचानक उनकी एजेंसी में घुस आए। उस समय एजेंसी के अंदर 12 से अधिक कारोबारी मौजूद थे। अपराधियों ने हथियार के बल पर काउंटर और गल्ले में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए शहर में नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है।


ये भी पढ़ें- Bihar: कोसी नदी में दर्दनाक हादसा, नहाने गए छह दोस्तों में तीन की डूबने से मौत; परिवार में मचा कोहराम

पुलिस अधीक्षक ने जानें क्या कहा?
घटना को लेकर समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने थाना अध्यक्ष से बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। मामले के उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो एसपी संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में कार्रवाई करेगी।

शहर के बीचों-बीच दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed