Bihar News: रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंस, बताया क्या बचा उनके हिस्से में?
मुख्ममंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो की बेटी रोहिणी आचार्य ने फिर से हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के मुद्दे को उठाया। एनडीए सरकार को घेरते हुए जो कहा, उससे सियासत गरमा गई है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से राज्यसभा जाने की घोषणा की है, तब से विपक्ष लगातार पर जनता दल यूनाईटेड और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साध रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहले ही भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। अब उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री जी और उनके सहयोगी कहते थे " इस बार सरकार बनी तो बिहार से हो रहा पलायन रुक जाएगा "। लेकिन, विडंबना तो देखिए "पलायन रोकने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही बिहार से पलायित होने जा रहे हैं।"
'बिहार से पलायन को मजबूर हो चुके हैं सीएम नीतीश'
रोहिणी आचार्य ने लिखा कि हमारे चाचा मुख्यमंत्री जी का हाल तो अब कुछ ऐसा है। उनकी पल्टासन की फितरत में न कुर्सी बची और न कुछ काम करने के लिए आगे बचेगा। चाचा जी के हिस्से अब सिर्फ "जपना हरिनाम" बचा है। रोहिणी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार बिहार से पलायन को मजबूर हो चुके हैं।
ICC T20 World Cup: जेडीयू नेता निशांत कुमार ने टीम इंडिया को दी बधाई, ईशान किशन को लेकर जानें क्या कहा?
एक दिन पहले भी सीएम नीतीश को घेरा था
एक दिन पहले रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार को परिवारवाद के मुद्दे पर घेरा कहा था। तब उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और निशांत कुमार तस्वीर शेयर करते थे लिखा था कि चाचा जी, कहां विलुप्त हो गयी दूसरों के संदर्भ में कही गयी आपकी परिवारवाद वाली थोंथी दलील और बेतुकी थ्योरी? आपकी कथनी और करनी में हमेशा बड़ा फर्क रहा है। सच कहूं तो आप राजनीतिक व् वैचारिक विरोधाभास की वो पराकाष्ठा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.