ICC T20 World Cup: जेडीयू नेता निशांत कुमार ने टीम इंडिया को दी बधाई, ईशान किशन को लेकर जानें क्या कहा?
आईसीसी टी20 पुरुष विश्व कप में भारतीय टीम की जीत पर जेडीयू नेता निशांत कुमार ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईशान किशन ने बिहार का नाम रोशन किया है और यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की शानदार जीत को लेकर देशभर में उत्साह है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को बड़े रनों के अंतर से हरा कर एतिहासिक जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया है। इस जीत को लेकर पुरा देश खुशी से झूम रहा है।
वहीं, पटना में भारतीय टीम की आईसीसी टी20 पुरुष विश्व कप में जीत पर जेडीयू नेता निशांत कुमार ने कहा, 'मैं टीम को दिल से बधाई देता हूं। आगे भी टीम को इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखना चाहिए। ईशान किशन ने बिहार का नाम रोशन किया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम उसी राज्य से हैं, जिससे वह आते हैं।' बता दें कि निशांत ने मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया। फिर इसके बाद पटना साहिब स्थित तख्तश्री हरि मंदिर में जाकर दर्शन किए।
#WATCH | Patna | On the Indian team's victory in the ICC T20 Men's World Cup, JD(U) leader Nishant Kumar says, "I extend my heartfelt congratulations. The team must continue to deliver such performances ahead as well. Ishan Kishan has brought glory to Bihar. It is a matter of… pic.twitter.com/n5qVoYlCxI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 9, 2026
टीम इंडिया ने खड़ा किया रनों का पहाड़
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। इसके बाद ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेली और अंत में शिवम दुबे ने आठ गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर स्कोर को 255 तक पहुंचाया।
ये भी पढ़ें- Gambhir-Dhoni: धोनी के पोस्ट पर गंभीर का जवाब, बोले- आपको देखकर अच्छा लगा; माही ने 'कोच साहब' से क्या कहा था?
जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी ने तोड़ दी कीवियों की कमर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत ठीक रही, जहां टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन बनाए। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी ने कीवियों की कमर तोड़ दी। बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से न सिर्फ फैंस का दिल जीता बल्कि टीम इंडिया के सिर पर ये ताज पहनवाने में भी बड़ी भूमिका का निर्हन किया है।
बुमराह ने 4/15 के आंकड़े दर्ज किए, जबकि Axar Patel ने 3/27 विकेट लेकर कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।