सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News In Begusarai property dealer death

बेगूसराय गोलीकांड: प्रॉपर्टी डीलर की 7 गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल; किस पर लटकेगी तलवार?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर वरुण सिंह की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Bihar News In Begusarai property dealer death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह इलाके की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने उन्हें सात गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल बन गया।

Trending Videos

मृतक की पहचान मेहा गांव निवासी गिरजानंद चौधरी के पुत्र वरुण सिंह (52) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वरुण सिंह नागदाह मोहल्ले में अपना घर बनाकर रहते थे और शहर के साथ-साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर अफरा-तफरी मच गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वरुण सिंह रोज की तरह अपने कुछ साथियों के साथ किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कई गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

'जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा'
घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का मुआयना किया। वहीं सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे सहित कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।


ये भी पढ़ें- Bihar: कोसी नदी में दर्दनाक हादसा, नहाने गए छह दोस्तों में तीन की डूबने से मौत; परिवार में मचा कोहराम

फिलहाल बेगूसराय पुलिस एसपी मनीष के नेतृत्व में पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने किस वजह से वरुण सिंह की हत्या की। वहीं सूत्रों के अनुसार जमीन से जुड़े कारोबार को भी इस वारदात की संभावित वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed