सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Puwaiyan, body found on the side of the highway

Shahjahanpur News: पुवायां में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हाईवे किनारे मिला शव

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Puwaiyan, body found on the side of the highway
पुवायां के गांव जुझारपुर के नीलेश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। गांव जुझारपुर निवासी 25 वर्षीय नीलेश कुमार द्विवेदी का शव आठ मार्च की रात पुवायां-बंडा हाईवे किनारे एक पेड़ में फंसा मिला। नीलेश की मौत हत्या है या हादसा, इसकी जांच की जा रही है।
Trending Videos
para_count-0

para_count-1 नीलेश एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। आठ मार्च को वह दवा लेने पुवायां आए थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर पिता कृष्ण कुमार, भाई अमित सहित गांव के कई लोग नीलेश की तलाश में निकले। रात लगभग 12 बजे अमित का शव गांव से कुछ दूर हाईवे पर एक पेड़ में फंसा मिला। पास में ही बाइक भी पड़ी मिली। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 परिजन एंबुलेंस से नीलेश को पुवायां सीएचसी लाए। सीएचसी पर डॉक्टर ने नीलेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना के आधार पर पुलिस भी सीएचसी पहुंची और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। para_count-2
para_count-3
भाई अमित ने बताया कि अभी वे लोग कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। कह नहीं सकते कि नीलेश की मौत कैसे हुई है। नीलेश की मौत से पिता, मां दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया नीलेश की मौत बिजली के खंभे से टकराने के कारण होना लग रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
para_count-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed