{"_id":"69f01e339c2b416cb403daaa","slug":"pleasant-weather-in-chandigarh-strong-winds-dark-clouds-bring-relief-from-heat-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में माैसम सुहाना: तेज हवाओं और काले बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत, तीन दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में माैसम सुहाना: तेज हवाओं और काले बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत, तीन दिन बारिश के आसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:10 AM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में यह उतार-चढ़ाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के कारण हो रहा है। दिन के समय तेज धूप और लू जैसे हालात लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।
चंडीगढ़ में माैसम सुहाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में मंगलवार को माैसम में बदलाव आ गया। सुबह से आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चली। सूरज न निकलने के चलते माैसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। हालांकि बीते 24 घंटों में इसमें 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई लेकिन दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। इसमें भी पिछले 24 घंटों के दौरान 1.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली।
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में यह उतार-चढ़ाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के कारण हो रहा है। दिन के समय तेज धूप और लू जैसे हालात लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय मौसम तेजी से बदल रहा है इसलिए पूर्वानुमानों में थोड़ी बहुत भिन्नता संभव है। यदि आगामी दिनों में बारिश होती है तो न केवल तापमान नियंत्रित होगा बल्कि वातावरण में नमी बढ़ने से गर्मी का असर भी कम होगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X