सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protests erupt over the dilapidated condition of the Valla bridge; government given a one-month ultimatum.

Chandigarh News: वल्ला पुल की बदहाली को लेकर आंदोलन, सरकार को दिया एक महीने का अल्टीमेटम

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Protests erupt over the dilapidated condition of the Valla bridge; government given a one-month ultimatum.
विज्ञापन
अमृतसर। कस्बा वल्ला पुल की खस्ता हालत को लेकर नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और सीनियर कांग्रेसी नेता दिनेश बस्सी ने आज स्थानीय निवासियों के साथ सड़क पर उतरकर प्रशासन और सरकार को कड़ा अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर पुल का निर्माण कार्य फिर से शुरू नहीं हुआ तो वे चक्का जाम और बड़ा आंदोलन करेंगे।
Trending Videos

दिनेश बस्सी ने आरोप लगाया कि यह पुल विकास के नाम पर शुरू किया गया था, लेकिन अब यह स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। 2022 में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अक्टूबर 2025 में ठेकेदार ने काम छोड़ दिया और उसके बाद से काम पूरी तरह ठप पड़ा है। न तो नया टेंडर हुआ, न डिज़ाइन बदला और न ही किसी राहत की उम्मीद दिखी। उन्होंने इसे जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्सी ने यह भी आरोप लगाया कि एनएचएआई पिलर आधारित पुल के बजाय ठोस दीवार वाला पुल बनाना चाहती है, जिससे नीचे का रास्ता बंद हो जाएगा और सैकड़ों दुकानदारों का कारोबार खत्म हो जाएगा। स्थानीय लोग पिलर वाले पुल की मांग कर रहे हैं ताकि रास्ता खुला रहे और व्यापार प्रभावित न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि वल्ला बाईपास मेडिकल इमरजेंसी का मुख्य रास्ता है, लेकिन जाम के कारण एंबुलेंस घंटों फंसी रहती हैं। व्यापारियों को भी रोज़ करोड़ों का नुकसान हो रहा है। बस्सी ने सवाल किया कि जब प्रोजेक्ट शुरू किया गया था, तब क्या सरकार को आर्मी एम्युनिशन डंप से जुड़े नियमों की जानकारी नहीं थी और बिना तैयारी के जनता का पैसा क्यों फंसाया गया। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार पर कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed