सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foreign travel, education, and medical treatment will become cheaper, greatly benefiting Punjabis.

Chandigarh News: विदेश यात्रा, पढ़ाई और इलाज सस्ते होंगे, पंजाबियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Foreign travel, education, and medical treatment will become cheaper, greatly benefiting Punjabis.
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय बजट 2024 में किए गए नए प्रावधानों से पंजाबियों को विदेश यात्रा, शिक्षा और चिकित्सा उपचार पर बड़ी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार ने स्रोत पर कर संग्रह (टीसीएस) को घटाकर 2% कर दिया है, जो पहले 5% था। अब विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने और इलाज करवाने पर यह कम दर लागू होगी। इसके अलावा विदेश यात्रा, पैकेज बिक्री, होटल में ठहरने या अन्य खर्चों पर भी 2% टीसीएस ही लिया जाएगा। पहले 10 लाख तक के खर्च पर 5% और उससे ऊपर की राशि पर 20% टीसीएस लगता था।
Trending Videos

पंजाब, खासकर दोआबा क्षेत्र, एनआरआई हब के रूप में प्रसिद्ध है और यहां के लोग विदेशों में शिक्षा और चिकित्सा के लिए भारी संख्या में जाते हैं। इस बदलाव से पंजाब के लोगों को विशेष लाभ होगा। केंद्रीय बजट में एनआरआई के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की गई है, जिसके तहत उन्हें अपनी विदेशी संपत्ति का एक बार खुलासा करने का मौका मिलेगा। इससे एनआरआई टैक्स जमा करके किसी भी कानूनी कार्रवाई से बच सकेंगे। यह कदम पंजाबियों और एनआरआई समुदाय के लिए फायदेमंद साबित होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed