सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   After connecting with Amrit Sarovars, hope has been rekindled among fish farmers in Haryana.

Chandigarh-Haryana News: अमृत सरोवरों से जुड़ने के बाद हरियाणा के मत्स्य पालकों में जागी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
-पिछले दस साल में उत्पादन का क्षेत्र 70 एकड़ से बढ़कर 58293 एकड़ हुआ, अब और बढ़ने की संभावना
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बजट में मत्स्य पालन उद्योग को अमृत सरोवरों से जोड़ने की घोषणा के बाद हरियाणा के मत्स्य पालकों में नई आशा जागी है। हालांकि हरियाणा में इस योजना पर पहले से काम हो रहा है पर अब केंद्रीय बजट में योजना तय होने से इसे और मजबूती मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2014-2015 में हरियाणा में केवल 70 एकड़ में ही मछली पालन हो रहा था। 2024-2025 तक यह क्षेत्रफल बढ़कर 58,293 एकड़ हो गया है। अब इसके और बढ़ने की उम्मीद है।
गैर समुद्री क्षेत्र वाले राज्यों में हरियाणा मत्स्य पालन में दूसरे स्थान है। यहां कुल 2244 सरोवरों में मछली पालन की योजना पर काम चल रहा है, जिनमें अमृत सरोवर भी शामिल हैं। इनसे करीब 2.32 लाख मीट्रिक टन झींगा और मछलियों का उत्पादन भी हो रहा है। प्रदेश में सरकार ने मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए करीब 166 करोड़ मछली का बीज भी तैयार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed