सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   PM Modi Punjab Visit Prime Minister in Jalandhar

PM Modi Punjab Visit: प्रधानमंत्री बोले- पंजाब वीरों की भूमि, केंद्र की प्राथमिकताओं में हमेशा रहा राज्य

मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
सार

पीएम मोदी ने कहा पंजाब की पहचान यहां के मेहनती लोगों से है, यहां के किसानों से है और पंजाब को कुशल युवाओं के लिए जाना जाता है।

PM Modi Punjab Visit Prime Minister in Jalandhar
जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सदन में केंद्र का आम बजट पेश होने के बाद सीधे पंजाब पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे की तरक्की का रोडमैप पेश किया। उन्होंने काशी और पंजाब के संगम का जिक्र कर सूबे के युवाओं, उद्यमियों और किसानों को साधा। पीएम ने संत रविदास जी की जन्मभूमि को पंजाब में उनकी प्रेरणाभूमि से जोड़ते हुए भारत-ईयू के बीच हुई ट्रेड डील का लाभ पंजाब को कैसे मिलेगा, इस बारे में भी पंजाबियों को समझाने का प्रयास किया।

Trending Videos


प्रधानमंत्री रविवार को संत श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकने पहुंचे थे।
डेरे के मंच से पीएम मोदी ने आध्यात्म, विकास, आत्मनिर्भरता और समान अवसर की बात करते हुए पंजाबियों को यह बताया कि पंजाब कभी केंद्र की प्राथमिकताओं से परे नहीं रहा है। चाहे बात औद्योगिक व कृषि विकास की हो, विनिर्माण की या फिर शिक्षा और स्वास्थ्य की, पीएम ने यह अहसास कराने की कोशिश की कि केंद्रीय नीतियों का फायदा पंजाब को हमेशा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दावा किया कि संत गुरु रविदास जी की ‘सभी को समान अवसर’ शिक्षाओं पर चलकर ही पंजाब में केंद्र समान विकास की धारणा से काम कर रहा है। सचखंड बल्लां में पीएम मोदी ने कहा, उन्हें काशी में संत रविदास जी की जन्मभूमि के दर्शन करने पंजाब से आए बहुत लोग मिलते हैं और उनसे सूबे की बात करते हैं। वे पंजाबियों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

वीरभूमि, कुशल युवा और ट्रेड डील

प्रधानमंत्री ने पंजाब को वीरभूमि कहते हुए यहां के कुशल युवाओं की तारीफ की और पंजाबियों को यह समझाया कि पिछले दिनों भारत और यूरोपियन यूनियन (ईयू) के बीच हुए व्यापार समझौते (ट्रेड डील) से सूबे को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा पंजाब की पहचान यहां के मेहनती लोगों से है, यहां के किसानों से है और पंजाब को कुशल युवाओं के लिए जाना जाता है। लिहाजा ट्रेड डील से पंजाब के युवाओं को बहुत फायदा होने वाला है। इस डील से जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में कपड़ा व खेल उद्योग से जुड़े लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा और पंजाब के ट्रेड सेक्टर को यूरोप के 27 देशों में नए बाजार मिलेंगे। 

सूबे में मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ ब्रांडिंग, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक सेक्टर में भी रोजगार बढ़ेगा। फूड प्रोसेसिंग कारोबार से जुड़े जिलों का जिक्र करते हुए पीएम ने इस क्षेत्र में भी पंजाब की तरक्की का रास्ता दिखाया। पीएम ने साफ किया कि यह व्यापार समझौता पंजाब के युवाओं, उद्यमियों और किसानों के लिए बहुत बड़ा अवसर लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed