सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   girls hostel built in every district five working women hostels are being constructed in Punjab

बजट 2026: हर जिले में बनेगा गर्ल हॉस्टल, पंजाब में बन रहे पांच, CM मान बोले- उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा बजट

राजिंद्र शर्मा, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Feb 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब सरकार प्रदेश में मोहाली, जालंधर और अमृतसर में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से 5 कामकाजी महिला हॉस्टल बनाने पर काम कर रही है, जिनका निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

girls hostel built in every district five working women hostels are being constructed in Punjab
लोकसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट पेश किया, जिसमें घर से दूर शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं के लिए बड़ा एलान किया गया है। उन्होंने घोषणा की है कि उच्च शिक्षा के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित से जुड़े संस्थानों में लंबे समय तक अध्ययन और प्रयोगशाला कार्य लड़कियों के लिए कुछ चुनौतियां पैदा करते हैं। पूंजी सहायता के माध्यम से प्रत्येक जिले में 1 लड़कियों का हॉस्टल स्थापित किया जाएगा। पंजाब को इससे काफी फायदा होगा क्योंकि प्रदेश में बड़ी संख्या में लड़कियां घर से दूर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले पंजाब सरकार प्रदेश में मोहाली, जालंधर और अमृतसर में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से 5 कामकाजी महिला हॉस्टल बनाने पर काम कर रही है, जिनका निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह कदम उन हजारों महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा जो बेहतर करियर की तलाश में अपने घरों से दूर शहरों में काम करती है।

Trending Videos


नए हॉस्टलों में आधुनिक सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा। इनमें 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई, जिम, लाइब्रेरी, कॉमन रूम और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हर हॉस्टल में 150 से 200 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी जिससे करीब 800 से 1000 महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबियों से सौतेला व्यवहार- मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा केंद्र सरकार का बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इस बजट में ना किसानों के लिए एमएसपी पर कोई ठोस घोषणा की गई और ना ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों या उद्योग एवं टैक्स में किसी तरह की राहत दी गई। पंजाब की आर्थिक मजबूती के लिए इस बजट में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हर बार की तरह इस बार भी पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। पंजाब के लोग मेहनती और उत्साही हैं। हम सब मिलकर पंजाब को दोबारा मजबूती से अपने पैरों पर खड़ा करके ही रहेंगे।

जिलों अस्पतालों में आपातकालीन और ट्रामा केयर सेंटर सेवाएं होगी मजबूत 
इसके साथ ही बजट में जिला अस्पतालों में आपातकालीन और ट्रामा केयर सेंटर स्थापित करके इन क्षमताओं को 50% तक मजबूत मजबूत करने और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। प्रदेश में 21 जिला अस्पताल है जिससे इन सभी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं में विस्तार किया जाएगा। साथ ही सब डिविजनल अस्पतालों को भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अपग्रेड किया जा रहा है। 

कैंसर की दवाओं के रेट होंगे कम 
केंद्र ने बजट में कैंसर पीड़ितों को विशेष रूप से राहत प्रदान करने के लिए 17 दवाओं पर मूल कस्टम शुल्क से छूट देने का फैसला लिया है। पंजाब में मालवा बेल्ट कैंसर से बुरी तरह से प्रभावित है। इससे कैंसर मरीजों पर इलाज का बड़ा बोझ कम होगा क्योंकि कैंसर का इलाज काफी महंगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed