{"_id":"697f20faad304cc71107f7c1","slug":"video-protest-rally-held-in-pathankot-against-ugc-law-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में यूजीसी कानून के खिलाफ रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी कानून के खिलाफ आज भारत बंद का असर जिला पठानकोट के जुगियाल से पठानकोट को जाने वाली सड़क पर पढ़ते पैंगोली चौक में देखने को भी मिला। इस चौक के सभी दुकानदारों ने सुबह से ही अपनी दुकानें बंद करके यूजीसी कानून का पूरा विरोध किया। स्वर्ण एकता मंच के प्रधान विशाल ठाकुर, प्रकाश सालरिया, लकी मन्हास, राकेश काटल, विकास ठाकुर आदि ने संयुक्त रूप में बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने यूजीसी कानून लागू करके स्वर्ण जातियों के खिलाफ होने का पक्का सबूत दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस कानून के खिलाफ स्वर्ण एकता मंच के लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पूरे अड्डे का चक्कर लगाया। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि एक रहोगे तो सेफ रहोगे ,जबकि दूसरी तरफ यूजीसी कानून लाकर हिंदुओं को बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्व विद्यालयों में समानता का अधिकार सभी को मिल रहा है ,तो ऐसे काले कानून बनाने की क्या आवश्यकता है। जिस कानून से स्वर्ण जाति और एससी, बीसी , एसटी जाति के बच्चों में भेदभाव पैदा हो रहे हो। उन्हें देश के प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि ऐसे काले कानून को वापस लिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।