सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Vijay Sinha says Direct communication will be held at block level target to improve revenue system by March

Bihar News: डिप्टी CM ने कहा- अब प्रखंड स्तर पर होगा सीधा संवाद, राजस्व व्यवस्था में मार्च तक सुधार का लक्ष्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 08:50 AM IST
Vijay Sinha says Direct communication will be held at block level target to improve revenue system by March
दरभंगा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक सभी जिलों में सीओ और राजस्व कर्मचारी लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें, अन्यथा अनुशासनहीन अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक ही प्रकृति के मामलों में समान रूप से आदेश निर्गत हों, लोगों को देखकर भिन्न-भिन्न फैसले न लिए जाएं।
 
‘बीमारी पुरानी है, इलाज शुरू हो गया’
डिप्टी सीएम ने राजस्व व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं को ‘पुरानी बीमारी’ बताते हुए कहा कि अब उसका इलाज शुरू हो चुका है। उनके अनुसार यह समस्या विकराल जरूर है, लेकिन सरकार के पास इसका समाधान करने की क्षमता और इच्छाशक्ति दोनों मौजूद हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि उचित दवा और निरंतर प्रयास से व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।
 
जनसंवाद का विस्तार प्रखंड स्तर तक
उन्होंने बताया कि फिलहाल वे जिला और प्रमंडल स्तर पर जनसंवाद कर रहे हैं, जिससे जमीनी हकीकत का फीडबैक मिल रहा है। जहां सबसे अधिक समस्याएं सामने आ रही हैं, वहां वे सीधे प्रखंड स्तर पर जाकर जनसंवाद आयोजित करेंगे। इस दौरान लोगों की बातें सुनकर विशेष रूप से जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा कराया जाएगा।

पढ़ें- सूरज बिहारी हत्याकांड: इंस्टाग्राम विवाद ने ली मशहूर ब्लॉगर की जान, रूह कंपा देने वाला CCTV फुटेज आया सामने
 
अधिकारियों पर सख्ती का संकेत
डिप्टी सीएम ने कहा कि यदि इसके बाद भी अधिकारी नहीं सुधरे, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि कार्यभार संभालते ही पहले 100 दिनों में प्रमंडलवार और जिलावार जनसंवाद का निर्णय लिया गया था, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। मार्च तक व्यवस्था में सुधार का लक्ष्य तय किया गया है और राजस्व मुख्यालय के सभी स्तर के अधिकारी इसकी जांच और सुधार प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
 
वृद्ध की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई
दरभंगा के जनसंवाद में एक वृद्ध व्यक्ति ने शिकायत की कि उन्होंने अपनी जमीन नहीं बेची, फिर भी फर्जी तरीके से बिक्री दिखाकर दबंगों ने कब्जा कर लिया। सीओ से लेकर डीएम स्तर तक चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। मंत्री के सचिव ने दस्तावेजों की जांच के बाद कहा कि फर्जी कागजात बनाकर गलत काम किया गया है। इसके बाद डिप्टी सीएम ने डीएम और सीओ को निर्देश दिया कि वृद्ध को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया जाए और फर्जी दस्तावेज बनाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: आगरा में आयोजित आर्य महासम्मेलन में जुटे आर्यजन

01 Feb 2026

VIDEO: खाटू श्याम मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

31 Jan 2026

VIDEO: संत रमेश बाबा और शरणानंद महाराज पहुंचे हनुमान बाग, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

31 Jan 2026

VIDEO: औद्योगिक इकाइयों में मिलीं गंभीर पर्यावरणीय अनियमितताएं

31 Jan 2026

न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन; VIDEO

31 Jan 2026
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में जुटी महिलाएं, VIDEO

31 Jan 2026

भारतीय पाक कला संस्थान के छात्रों ने भारत पर्व में जीता दिल, व्यंजनों का स्वाद चखने उमड़ी भीड़

31 Jan 2026
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: फरीदाबाद के धीरू सिंह 22 रन पर आउट, हरियाणा को 188 रनों से मिली हार

31 Jan 2026

लंबे समय से खाली पद भरे गए, पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में बॉटनी के शिक्षक नियुक्त

31 Jan 2026

फरीदाबाद में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान गिरने के साथ बारिश की भी संभावना

31 Jan 2026

विज्ञान प्रदर्शनी में फरीदाबाद के छात्रों का जलवा, मॉडलों ने खींचा सबका ध्यान

31 Jan 2026

मतदाताओं की हर समस्या समाधान व जल्द नोटिस देकर नाम जोड़ने के निर्देश

31 Jan 2026

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, पं. आकाश बोले- संकट में दो मदद करे, वही सच्चा मित्र

31 Jan 2026

ठंड से बढ़े ब्लड प्रेशर व हृदय रोगी, न्यू पीएचसी में मरीजों की भीड़

31 Jan 2026

थाने में पति गिड़गिड़ाता रहा, तीन बच्चों की मां 18 साल के प्रेमी के साथ गई

31 Jan 2026

भैंस चोरी कर बेचने जा रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

31 Jan 2026

ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में दो लोग घायल, हैलट अस्पताल रेफर किया गया

31 Jan 2026

कानपुर: कूड़ा घर के सामने लगा कूड़े का अंबार

31 Jan 2026

VIDEO: डायट में हुई विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता, ये रहे विजेता

31 Jan 2026

Bihar News: आस्था के मेले में लूट! उमानाथ धाम में श्रद्धालुओं से खुलेआम अवैध वसूली, पुलिस ने संभाला मोर्चा

31 Jan 2026

Khandwa: एमपी और गुजरात सरकार ने किया एमओयू, स्टैचू ऑफ वन नेस से लेकर स्टैचू ऑफ यूनिटी तक चलेगा क्रूज

31 Jan 2026

कानपुर: सिद्धनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर पड़ा कूड़ा

31 Jan 2026

कानपुर: गुरु हर राय साहब का 396वें पावन प्रकाश पर्व मनाया गया

31 Jan 2026

कानपुर: कोहरे के कारण ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, बाल-बाल बचे कंडक्टर और ड्राइवर

31 Jan 2026

कानपुर: गंगापुर पर मिला रक्तरंजित शव, पुलिस बोली- अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

31 Jan 2026

Sadhvi Prem Baisa की पोर्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हर कोई रह गया दंग, पता क्या चला?

31 Jan 2026

Barmer News: सवारियों से भरी बोलेरो कैंपर पलटी, 26 लोग घायल, जिला अस्पताल पहुंचे विधायक

31 Jan 2026

Bihar News: DMCH में हुआ हंगामा, जूनियर डॉक्टरों से हुई मारपीट, इमरजेंसी सेवा ठप

31 Jan 2026

Union Budget 2026 को लेकर केंद्रीय मंत्री Arjun Ram Meghwal ने देखिए क्या बताया?

31 Jan 2026

कानपुर: मानक के विपरीत भारी भरकम होल्डिंग से हादसों का खतरा

31 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed