{"_id":"697ed264cd462fc076071c24","slug":"bihar-news-terrible-road-accident-on-buxar-patna-four-lane-highway-three-dead-one-seriously-injured-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Today: बक्सर-पटना फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल; कार मलबे में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Today: बक्सर-पटना फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल; कार मलबे में तब्दील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 01 Feb 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार
Bhojpur News: बक्सर–पटना फोरलेन पर चंदा गांव के पास रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल है। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार का मलबा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बक्सर जिले के बक्सर–पटना फोरलेन 922 पर भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव (प्रताप सागर) के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Trending Videos
कार के उड़े परखच्चे
दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसका अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो गया। टक्कर के बाद कार पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई। हादसे के समय तेज आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने भोजपुर थाना को जानकारी दी। इसके बाद भोजपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने पाया कि तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
पढ़ें- Bihar News: पटना में भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर; तीन गंभीर
पुलिस जांच में जुटी, पहचान का प्रयास
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भोजपुर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि तीन लोगों की मौत मौके पर हुई है और एक गंभीर रूप से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायल की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
घने कोहरे और तेज रफ्तार की आशंका
उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले दो दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है और रविवार को भी कोहरे का प्रकोप बना हुआ था। दुर्घटना की स्थिति को देखते हुए प्रतीत हो रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी, जिससे टक्कर के बाद वाहन पूरी तरह मलबे में बदल गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
