सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Union Budget 2026 20 New Waterways Ship Repair Facility in Patna-Varanasi High-Speed Rail Corridor

Union Budget: पांच साल में 20 नए जल मार्ग, पटना-वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Feb 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Patna News: बजट 2026-27 में वित्त मंत्री ने पांच साल में 20 नए जल मार्ग, पटना-वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा और वीजीएफ योजना का एलान किया। साथ ही दिल्ली–वाराणसी सहित छह हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई।
 

Union Budget 2026 20 New Waterways Ship Repair Facility in Patna-Varanasi High-Speed Rail Corridor
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना-वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा की घोषणा की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026-27 के भाषण में बड़े बुनियादी ढांचा एलानों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों में देश में 20 नए जल मार्ग शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित की जाएगी, जिससे आंतरिक जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

Trending Videos

 
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि समुद्री विमान के लिए वीजीएफ योजना की शुरुआत की जाएगी। आंतरिक जलमार्गों के उपयोग को बढ़ाने के लिए वाराणसी और पटना को विकसित किया जाएगा और वाटरवेज के इस्तेमाल हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Accident Today: बक्सर-पटना फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल; कार मलबे में तब्दील
 
रेल अवसंरचना को लेकर भी अहम घोषणाएं की गईं। वाराणसी से सिलिगुड़ी तक हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर बिहार से होकर गुजरेगा, जबकि दिल्ली से अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर राजस्थान से होकर जाएगा।
 
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का एलान करते हुए बताया कि देश में छह हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें मुंबई–पुणे, पुणे–हैदराबाद, हैदराबाद–चेन्नई, चेन्नई–बंगलूरू, दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी (बिहार के पटना से होकर) हाई स्पीड रेल कॉरिडोर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed