{"_id":"697f8434283c8925b00e4184","slug":"work-underway-on-ai-mission-panchkula-to-become-a-silicon-valley-cm-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-938316-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआई मिशन पर काम, पंचकूला बनेगा सिलिकॉन वैली : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआई मिशन पर काम, पंचकूला बनेगा सिलिकॉन वैली : सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार एआई मिशन स्थापित करेगी। इसके लिए विश्व बैंक से 470 करोड़ रुपये की सहायता का आश्वासन मिला है। इस मिशन के अंतर्गत गुरुग्राम और पंचकूला में एक-एक एआई हब स्थापित होगा जहां 50 हजार युवाओं को नई तकनीकों से प्रशिक्षित किया जाएगा।
सीएम शनिवार रात चंडीगढ़ में आयोजित दि इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टीआईई) एआई शिखर सम्मेलन-2026 में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि पंचकूला को उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां स्वच्छ पर्यावरण, प्रतिभाशाली मानव संसाधन, हाई-स्पीड इंटरनेट, सातों दिन उपलब्ध ग्रीन एनर्जी व 73 एकड़ भूमि पर एआई हब स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। यह क्षेत्र डीप टेक इनोवेशन का जीवंत केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा, यह शिखर सम्मेलन भविष्य की तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा देने वाला सशक्त मंच है। एचएसआईडीसी के माध्यम से स्टार्टअप्स, उद्यमियों और वेंचर कैपिटल के साथ नियमित संवाद कर मजबूत साझेदारी विकसित की जा रही है। प्रति स्टार्टअप 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
अंबाला या पंचकूला में बनेगा डाटा सेंटर हब
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया केवल सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं है बल्कि कोर टेक्नोलॉजी, हार्डवेयर और डीप टेक इनोवेशन का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालयों में डाटा साइंस विभागों को अपडेट किया जा रहा है। क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उन्नत तकनीकों को पाठ्यक्रमों में शामिल किया जा रहा है। हरियाणा को क्वांटम-रेडी राज्य बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। एआई मॉडल के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक जीपीयू इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए राज्य में डाटा सेंटर हब विकसित करने की योजना है। इसके लिए अंबाला और पंचकूला को उपयुक्त स्थान के रूप में चिन्हित किया गया है।
युवाओं से की अपील, कहा-भविष्य को गढ़ना चाहते हैं तो आइए हरियाणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, नीतिगत स्पष्टता और अपार मानव क्षमता के कारण हरियाणा भविष्य के भारत का लॉन्च पैड बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीआईई सम्मिट 2026 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि अपने भविष्य के सपनों को आकार देना चाहते हैं तो हरियाणा आइए, यहां अनुकूल वातावरण के साथ हरियाणा सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा।
Trending Videos